सूरज की तपिस ने छुड़ाया ‘पसीना’, 10 राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार, यहां पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

IMD Weather News Today: कर्नाटक, तमिलनाडु, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर 11 अप्रैल तक हीटवेव (लू) चलेगी। जबकि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Lok Sabha Elections 2024 Live Updates: पीएम मोदी आज तमिलनाडु और महाराष्ट्र में करेंगे प्रचार, वेल्लौर, मेट्टुपालयम, रामटेक में रैली

Lok Sabha Elections 2024 Live Updates: पहले दौर के मतदान के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। सभी सियासी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। पीएम मोदी आज तमिलनाडु और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करनेवाले हैं।

तलाक के बाद पूर्व पति पर क्रूरता का केस नहीं कर सकती महिला: सुप्रीम कोर्ट

महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने फरवरी 2014 में एफआईआर दर्ज की और सितंबर 2015 में चार्जशीट दायर की। इसके बाद शख्स ने आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया।

उम्मीदवारों को संपत्ति के हर डिटेल्स का खुलासा करना जरूरी नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस संजय कुमार की खंडपीठ ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए एक अहम निर्देश दिया है। कोर्ट के मुताबिक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार को अपने संपत्ति के हर डिटेल्स को देना जरूरी नहीं है।

पीएम मोदी ने चेन्नई में किया रोड शो, फूलों की वर्षा और भारत माता की जय से गूंजी सड़कें

लोकसभा चुनाैव 2024 के लिए पहले चरण के मतदान में अब काफी समय बाकी रह गया है। भाजपा का फोकस इस बार तमिलनाडु में बड़ी जीत हासिल करने पर है। इसी के मद्देनजर पीएम मोदी ने मंगलवार को चेन्नई में रोड शो किया। यहां पीएम को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ आई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता वीरप्पा मोइली ने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की, इस सीट से चाहते थे टिकट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली चिक्कबल्लापुर से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन अचानक संन्यास की घोषणा से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

कांग्रेस ने जारी की 6 उम्मीदवारों की नई लिस्ट, देखें किसे कहां से टिकट मिला

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभा राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने अब आंध्र प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं उम्मीदवारों के नाम।

ED के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 5000 करोड़ के फ्रॉड में आरोपी को IGI एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली एयरपोर्ट से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ईडी का कहना है कि आरोपी पर 5000 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला है। वहीं एक अन्य आरोपी को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

लोकसभा चुनाव 2024: क्या वाराणसी में PM मोदी के लिए मुश्किल पैदा कर पाएंगे कांग्रेस के अजय राय? जानें समीकरण

लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में यूपी की वाराणसी सीट एक बार फिर सभी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल कांग्रेस ने एक बार फिर पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को उम्मीदवार बनाया है, जबकि अजय पिछले चुनाव लगातार हार चुके हैं।

श्रीलंका की नेवी ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला, 3 घायल; पुराने दिन भूल गया पड़ोसी!

श्रीलंका की नेवी द्वारा किए गए हमले में भारत के 3 मछुआरों के घायल होने की खबर है और बताया जा रहा है कि घायलों में से एक के सिर में चोट लगी है जिसके चलते उसकी हालत गंभीर है।

Eid: आज नजर नहीं आया चांद, कब मनाई जाएगी ईद? मरकज़ी चांद कमेटी और जामा मस्जिद के इमाम ने बताया

मरकज़ी चांद कमेटी और जामा मस्जिद के इमाम ने बताया है कि ईद कब मनाई जाएगी। दरअसल आज ईद का चांद दिखाई नहीं दिया, जिसके बाद 11 अप्रैल को ईद मनाने का फैसला किया गया है।

आजादी के बाद से इन लोकसभा सीटों पर सिर्फ मुस्लिम प्रत्याशी को ही मिली जीत, देखें लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 19 अप्रैल कोे पहले चरण के मतदान के साथ ही चुनाव का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके बाद कुल 7 चरणों में देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 4 जून को चुनाव का परिणाम घोषित होगा।